बनीखेत बस स्टैंड पहुंची श्री सत्य साईं की चरण पादुकाएं

भारी संख्या में लोग बस स्टैंड बनीखेत के पास पहुंचे और चरण पादुकाओं के किए दर्शन  श्री सत्य साईं की पवित्र चरण पादुकाएं बुधवार प्रातः 10:30 बजे...

बनीखेत बस स्टैंड पहुंची श्री सत्य साईं की चरण पादुकाएं

बनीखेत बस स्टैंड पहुंची श्री सत्य साईं की चरण पादुकाएं

भारी संख्या में लोग बस स्टैंड बनीखेत के पास पहुंचे और चरण पादुकाओं के किए दर्शन 

श्री सत्य साईं की पवित्र चरण पादुकाएं बुधवार प्रातः 10:30 बजे बनीखेत बस स्टैंड के पास पहुंचीं। भारी संख्या में लोग बस स्टैंड बनीखेत के पास पहुंचे और चरण पादुकाओं के दर्शन किए। इसके पश्चात चरण पादुकाओं वाली गाड़ी के साथ बनीखेत बस स्टैंड से होते हुए नाग मंदिर और फिर श्री सत्य साईं पब्लिक हाई स्कूल तक शोभायात्रा निकली गई। भजन-कीर्तन करते हुए लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। श्री सत्य साईं पब्लिक हाई स्कूल बनीखेत में इस अवसर पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।