सुल्तानपुर कार्प फार्म के छह तालाब मलबे में डूबे

शहर के सुल्तानपुर स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय परिसर में मूसलाधार बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। बारिश के साथ बहकर आए मलबे और पत्थरों से पूरा परि...

सुल्तानपुर कार्प फार्म के छह तालाब मलबे में डूबे

सुल्तानपुर कार्प फार्म के छह तालाब मलबे में डूबे

शहर के सुल्तानपुर स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय परिसर में मूसलाधार बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। बारिश के साथ बहकर आए मलबे और पत्थरों से पूरा परिसर जलमग्न हो गया। कार्यालय के कमरों में मलबा घुसने से काफी नुकसान हुआ है, जबकि परिसर की रिटेनिंग दीवार क्षतिग्रस्त होने से छह मत्स्य तालाब प्रभावित हुए हैं।

इससे मछली के बीज को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कार्प फार्म सुल्तानपुर के समीप घटोला नाले में भारी बारिश के कारण बड़ी मात्रा में गाद, पत्थर और कचरा बहकर आया। इससे फार्म की निकासी नालियां अवरुद्ध हो गईं और पानी का रुख तालाबों की ओर मुड़ गया। देखते ही देखते सभी छह तालाबों में पानी और मलबा भर गया, जिससे उनमें संरक्षित मत्स्य धन आपस में मिश्रित हो गया।

नुकसान का आकलन शुरू
मत्स्य विभाग ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। सहायक निदेशक मत्स्य डा. राकेश कुमार ने बताया कि बारिश के पानी के साथ गाद और पत्थर तालाबों में घुसने से मछली के बीज को नुकसान पहुंचा है। विभागीय स्तर पर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।