बनीखेत में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत, बिजली बिल में नहीं होंगी त्रुटियां

पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर कस्बे में अब बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर मैन्य...

बनीखेत में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत, बिजली बिल में नहीं होंगी त्रुटियां

बनीखेत में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत, बिजली बिल में नहीं होंगी त्रुटियां

पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर

कस्बे में अब बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर मैन्युअल रीडिंग की आवश्यकता को समाप्त कर देंगे, जिससे बिलिंग में होने वाली त्रुटियों को कम किया जा सकेगा और उपभोक्ताओं को सटीक बिल मिलेगा।यह कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों से शुरुआत की गई है। इसके बाद शहरी और कमर्शियल स्तर पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। सरकारी विभागों के मीटर दिसंबर में लगाए जाएंगे, जबकि जनवरी तक क्षेत्र में यह कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यह मीटर होम डिस्प्ले या अन्य एप के माध्यम से उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में उनकी ऊर्जा खपत और खर्च दिखाएंगे, जिससे बिजली की खपत पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा। 

स्मार्ट मीटर लगने के बाद घर-घर जाकर रीडिंग लेने की नहीं होगी जरूरत 

यह मीटर बिजली की चोरी का पता लगाने में भी मदद करेंगे, जिससे बिजली वितरण कंपनियों को नुकसान कम होगा और भविष्य में सस्ती दरों का रास्ता साफ हो सकता है। स्मार्ट मीटर के साथ अब घर-घर जाकर रीडिंग लेने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह मीटर स्वचालित रूप से रीडिंग को आपूर्तिकर्ता को भेज देंगे। इससे बिजली आपूर्ति प्रणाली की निगरानी बेहतर होगी और बिजली कटौती की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा। उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर ने बताया कि स्मार्ट मीटर की इस पहल से उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा।