राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककीयां में गुरुवार सवेरे रसोईघर में सांप के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। परिसर के रसोईघर में सांप होने की सूचना के बाद बच्चे व स्...
स्कूल के रसोईघर में निकला सांप, मची अफरा-तफरी
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककीयां में गुरुवार सवेरे रसोईघर में सांप के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। परिसर के रसोईघर में सांप होने की सूचना के बाद बच्चे व स्टाफ डर के मारे बाहर निकल आए। इसी बीच उटीप पंचायत के पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश भी स्कूल परिसर में पहुंच गए। उन्होंने तुरंत स्नेक कैचर सैम से संपर्क कर मौके पर बुलाया। सैम ने सूझ-बूझ के साथ सांप को रसोईघर बाहर निकालकर सुरक्षित जंगल में छोडा। इसके बाद ही पाठशाला स्टाफ व बच्चों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार गुरुवार को पाठशाला स्टाफ की नजर परिसर के रसोईघर में घूम रहे सांप पर पड़ी। परिसर में सांप होने की सूचना पर स्टाफ व बच्चे डर गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्टाफ ने तुरंत पूर्व उपप्रधान से संपर्क किया।
पूर्व उपप्रधान चंद्रप्रकाश ने स्थानीय स्नेक रेस्क्यूअर सैम को सूचित किया। सूचना मिलते ही सैम मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ से रसोई घर के कोने में छिपे सांप को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया। सैम ने सांप को पकडऩे के बाद बच्चों और शिक्षकों के लिए एक संक्षिप्त जागरूकता सत्र भी आयोजित किया। उन्होंने बताया कि सांपों की विभिन्न प्रजातियों को कैसे पहचानें और कौन से सांप जहरीले होते हैं। सांप दिखने पर घबराने या उसे मारने के बजाय विशेषज्ञों को बुलाना जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सांपों की भूमिका के बारे में भी बताया।