साच पास से बर्फ हटाने का काम तेज

बर्फबारी के कारण बंद चंबा-किलाड़ वाया साच पास मार्ग से लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने का काम आरंभ कर दिया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पांगी व चंबा...

साच पास से बर्फ हटाने का काम तेज

साच पास से बर्फ हटाने का काम तेज

बर्फबारी के कारण बंद चंबा-किलाड़ वाया साच पास मार्ग से लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने का काम आरंभ कर दिया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पांगी व चंबा दोनों ओर से जेसीबी मशीनों के सहयोग से बर्फ हटाने के काम हेतु स्टाफ फील्ड में उतार दिया है। चंबा की ओर से रानीकोट के नौ किलोमीटर के हिस्से से बर्फ हटाकर वाहनों की आवजााही को भी सुचारू कर दिया गया है। पांगी की ओर से मरथालू तक पंद्रह किलोमीटर हिस्से से बर्फ हटा दी गई है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि मौसम साफ रहने की सूरत में बीस मई तक साच पास मार्ग से बर्फ हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जाडे के मौसम में बर्फ बारी के बाद साच पास मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाता है। इसके बाद पांगी घाटी का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट जाता है। बर्फबारी के कारण साच पास मार्ग बंद होने के चलते पांगी के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के वाया जम्मू व कुल्लू का साढे सात किलोमीटर का लंबा फासला तय करना पडता है। इस मार्ग के वाहनों हेतु खुलने से पांगी की चंबा से दूरी महज 172 किलोमीटर रह जाती है। ऐसे में साच पास पर बर्फ हटाकर यातायात बहाली का काम आरंभ होना पांगी घाटी के लोगों के लिए बडी राहत की बात है।

एक्सईएन के बोल…
लोक निर्माण विभाग पांगी मंडल के एक्सईएन ईं रवि शर्मा ने बताया कि साच पास मार्ग से बर्फ हटाने का काम आरंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि चंबा व पांगी दोनों ओर से कुल 25 किलोमीटर हिस्से से बर्फ हटा दी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि बीस मई तक साच पास मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाए।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें