पहाड़ी से गिरा पत्थर, महिला की मौके पर मौत

पहाड़ी से गिरा पत्थर, महिला की मौके पर मौत गड्ढा नाला में हादसा, पशुओं को छोड़कर लौट रही थी घर भरमौर क्षेत्र के पूलन गांव में एक महिला की पत्थ...

पहाड़ी से गिरा पत्थर, महिला की मौके पर मौत

पहाड़ी से गिरा पत्थर, महिला की मौके पर मौत

पहाड़ी से गिरा पत्थर, महिला की मौके पर मौत गड्ढा नाला में हादसा, पशुओं को छोड़कर लौट रही थी घर

भरमौर क्षेत्र के पूलन गांव में एक महिला की पत्थर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वीरवार पूर्वाह्न 11:00 बजे ऊषा देवी (36) पत्नी जीत राम गांव पूलन अपने पशुओं को जंगल में छोड़कर घर लौट रही थी। रास्ते में गड्ढा नाला में अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरकर सीधे उसके सिर पर आ लगा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन तत्काल महिला को गाड़ी में भरमौर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत पूलन की प्रधान अनीता कपूर ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दे दी है। प्रशासनिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से रास्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें