चलती बस पर गिरे पत्थर, 11 घायल, दो लोगों की मौत

कुमारसैन के कालीमिट्टी में हुआ दर्दनाक हादसा प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के कुमारसैन उपमंडल के तहत नेशनल हाईवे-5 पर कालमिट्टी के पास पेश दर्दनाक स...

चलती बस पर गिरे पत्थर, 11 घायल, दो लोगों की मौत

चलती बस पर गिरे पत्थर, 11 घायल, दो लोगों की मौत

कुमारसैन के कालीमिट्टी में हुआ दर्दनाक हादसा

प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के कुमारसैन उपमंडल के तहत नेशनल हाईवे-5 पर कालमिट्टी के पास पेश दर्दनाक सडक़ हादसे में बस पर चट्टानें गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसों में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। दर्दनाक सडक़ हादसे में मृतकों की पहचान लक्ष्मी विरानी पुत्री राम चरण निवासी गांव जलगांव महाराष्ट्र तथा एक नेपाली मूल की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 11 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की पहचान हरितिका (25) निवासी पूणे महाराष्ट्र, श्रुति (37) निवासी मुंबई महाराष्ट्र, अर्जुन (33) निवासी केरल, अभिषेक ठाकुर (25) निवासी बरेली उत्तर प्रदेश, रेशम (55) निवासी नेपाल हाल निवासी लुहरी तहसील आनी जिला कुल्लू, हीना (27) निवासी अंधेरी ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र, मनी राम (41) निवासी करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य किया शुरू 

इसके अलावा मनोहर सिंह (48) निवासी बाहली तहसील रामपुर जिला शिमला, राकेश कुमार (33) निवासी गांव बरी तहसील निचार जिला किन्नौर, रितिश (25) निवासी गांव सबलोग तहसील कुमारसैन जिला शिमला और एक व्यक्ति 45 से 50 साल की उम्र का घायल हुआ, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। उधर, एएसपी शिमला नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।