सुंडला स्कूल में छात्रों को बताया स्काउट्स गाइड्स का महत्त्व

सुंडला स्कूल में टेस्टिंग कैंप के समापन पर 122 स्काउट्स किए मोटिवेट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंडला में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला चंबा क...

सुंडला स्कूल में छात्रों को बताया स्काउट्स गाइड्स का महत्त्व

सुंडला स्कूल में छात्रों को बताया स्काउट्स गाइड्स का महत्त्व

सुंडला स्कूल में टेस्टिंग कैंप के समापन पर 122 स्काउट्स किए मोटिवेट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंडला में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला चंबा का पांच दिवसीय तृतीय सोपान ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग कैंप का समापन हो गया। कैंप के समापन मौके पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य जर्म सिंह जर्याल ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान मुख्यातिथि ओर स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही ट्रेनर्स को औषधीय पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। इस कैंप में जिला संगठन आयुक्त स्काउट राजेश शर्मा, दिनेश कुमार, दलीप सिंह, महताब अली, हेम राज, सुरेश कुमार,खूब राम,मदन कुमार, आशा मैहता, पूनम पूरी, मोनिका मैहरा, नम्रता ठाकुर, वीना शर्मा, आरती भड़वाल, अंबिका कौशल,दीपिका ने ट्रेनर के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

जिला ट्रेनिंग आयुक्त स्काउट राकेश शर्मा और जिला ट्रेनिंग आयुक्त गाइड रीता शर्मा ने कैंप लीडर के रूप में किया कार्य 

इस पांच दिवसीय कैंप में स्काउटस गाइडस ने स्काउटिंग नियमों का पालन करते हुए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया। इस कैंप में स्काउट दल के जिला ट्रेनिंग आयुक्त स्काउट राकेश शर्मा और जिला ट्रेनिंग आयुक्त गाइड रीता शर्मा ने कैंप लीडर के रूप में कार्य किया। जिला सचिव अभिमन्यु ठाकुर ने कहा कि स्काउटिंग को बढावा देने के लिए विद्यालयों के प्रशिक्षित स्काउट मास्टर्स और गाइड कप्तान प्रधानाचार्यों के साथ मिलकर विधिवत काम सुचारू रखें ताकि आने वाले समय में हम राज्य स्तर ओर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागेदारी सुनिश्चित कर सकें। इस कैंप में जिला चंबा के 40 विद्यालयों के 109 स्काउट्स और 122 स्काउट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर चमन सिंह उत्तम, दिनेश अत्री,राकेश ठाकुर, संजय मियां, जगदीश ठाकुर, राजेश बसंत, महेंद्र सिंह, हेम सिंह व बबली देवी इत्यादि उपस्थित रहे।