रक्षाबंधन पर महंगा पड़ेगा भाई की मुंह मीठा करवाना

20 से 40 रुपये तक बढ़े मिष्ठान के दाम, ग्राहक बजट देख कम मात्रा में कर रहे खरीदारी 150 रुपये का मिठाई डिब्बा अब 200 रुपये तक पहुंचा, राखियों के दाम ल...

रक्षाबंधन पर महंगा पड़ेगा भाई की मुंह मीठा करवाना

रक्षाबंधन पर महंगा पड़ेगा भाई की मुंह मीठा करवाना

20 से 40 रुपये तक बढ़े मिष्ठान के दाम, ग्राहक बजट देख कम मात्रा में कर रहे खरीदारी
150 रुपये का मिठाई डिब्बा अब 200 रुपये तक पहुंचा, राखियों के दाम लगभग स्थिर

चंबा। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने का खर्च भले ही बहुत नहीं बढ़ा हो लेकिन मुंह मीठा करवाना इस बार महंगा पड़ रहा है।
मिठाई तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल, खासकर चीनी के दाम बढ़ने का असर मिष्ठान की कीमतों पर पड़ा है। जिले में इस बार विभिन्न मिठाइयां 20 से 40 रुपये तक महंगी हो गई हैं। करीब 150 रुपये में मिलने वाला मिठाई का डिब्बा अब 200 रुपये तक पहुंच गया है। बढ़ी कीमतों के कारण ग्राहक खरीदारी की मात्रा कम कर रहे हैं। पहले एक किलो मिठाई लेने वाले कई ग्राहक अब आधा किलो से ही काम चला रहे हैं।
--
चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई तैयार करने की लागत बढ़ गई है। इसी वजह से इस बार अलग-अलग मिठाइयों के दाम में करीब 20 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।