सिर्फ सरकारी स्कूलों के छात्रों को दिए जाएंगे टैबलेट, सरकार करेगी योजना में बदलाव

हिमाचल में तीन साल के टॉपर्स को एक साथ मिलेगा इनाम हिमाचल सरकार बोर्ड टॉपर्स को लैपटॉप या टैबलेट देने की योजना में बदलाव करने जा रही है। अब सिर्फ स...

सिर्फ सरकारी स्कूलों के छात्रों को दिए जाएंगे टैबलेट, सरकार करेगी योजना में बदलाव

सिर्फ सरकारी स्कूलों के छात्रों को दिए जाएंगे टैबलेट, सरकार करेगी योजना में बदलाव

हिमाचल में तीन साल के टॉपर्स को एक साथ मिलेगा इनाम

हिमाचल सरकार बोर्ड टॉपर्स को लैपटॉप या टैबलेट देने की योजना में बदलाव करने जा रही है। अब सिर्फ सरकारी स्कूलों के ही टॉपर्स को टैबलेट दिए जाएंगे। पहले इसमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंध निजी स्कूलों के टॉपर भी होते थे। अब पिछले तीन साल की टॉपर्स को एक साथ ये टैबलेट देने के लिए कूपन स्कीम लांच होगी। राज्य सरकार ने पिछले तीन साल से इस स्कीम के तहत टैबलेट आबंटित नहीं किए हैं। तीन साल की टॉपर्स के लिए सरकार नौ करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसमें आरक्षित वर्गों के छात्रों को सही भागीदारी देने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री इस योजना को लॉन्च करेंगे। इस योजना के तहत पहले शिक्षा विभाग राज्य सरकार की मदद से लैपटॉप भी टॉपर्स को देता था। इसके लिए स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन के माध्यम से टेंडर होते थे, लेकिन पिछले तीन साल से इस प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया है।

टैबलेट की जगह कूपन या बाउचर सिस्टम होगा लागू 

शिक्षा सचिव राकेश कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत आबंटन जल्दी होगा। हालांकि टैबलेट खरीद कर नहीं दिए जाएंगे। इसकी जगह कूपन या बाउचर सिस्टम लागू होगा। इसके लिए एक पोर्टल बनाया जा रहा है। यदि टॉपर बच्चा या अभिभावक बेहतर कंपनी का या बेहतर क्षमता का टेबलेट या लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो अतिरिक्त राशि उन्हें खुद डालनी होगी। उन्होंने कहा की स्कीम में हुए बदलाव के कारण अब स्कूल शिक्षा निदेशालय को टॉपर्स की लिस्ट नए सिरे से बनाने को कहा गया है। जैसे ही यह लिस्ट फाइनल होती है, उसके बाद मुख्यमंत्री से समय लिया जाएगा। तीनों साल के लिए एक साथ इस योजना को लांच किया जाएगा।