2025 का खिताब जीतने के बावजूद टीम इंडिया ने चैंपियन बनने के बाद नहीं ली टूर्नामेंट की ट्रॉफी एशिया कप के दुबई में हुए फाइनल में टीम इंडिया ने...
टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी उठाए मनाया जश्न, 4 खिलाड़ियों ने लिए अपने अवॉर्ड
2025 का खिताब जीतने के बावजूद टीम इंडिया ने चैंपियन बनने के बाद नहीं ली टूर्नामेंट की ट्रॉफी
एशिया कप के दुबई में हुए फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया और 9वीं बार ये टूर्नामेंट अपने नाम किया। 2025 का खिताब जीतने के बावजूद टीम इंडिया ने चैंपियन बनने के बाद टूर्नामेंट की ट्रॉफी नहीं ली। बिना ट्रॉफी के ही टीम इंडिया लौट आई। टीम इंडिया ने उनके हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. हालांकि, भारतीय टीम के 4 खिलाड़ियों ने जरूर इस दौरान अपने अवॉर्ड लिए। टीम इंडिया ने खिताब जीतने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी को लेकर विवाद हो गया। भारतीय टीम ने पीसीबी और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी अध्यक्ष होने के साथ ही पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं।साथ ही उन्होंने भारतीय टीम और भारत को लेकर विवादित पोस्ट भी किए थे।इसके चलते ही टीम इंडिया ने उनके हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
प्रेजेंटेशन सेरेमनी मैच खत्म होने के सवा घंटे बाद हुई
मोहसिन नकवी भी अपनी जिद पर अड़े रहे और उन्होंने कहा कि एसीसी के नियमों के मुताबिक अध्यक्ष होने के नाते वो ही ट्रॉफी देंगे। इसके चलते प्रेजेंटेशन सेरेमनी में काफी देरी हो गई और मैच खत्म होने के सवा घंटे बाद ये सेरेमनी हुई। इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने तो अपने मेडल लिए लेकिन टीम इंडिया ने अपने विनर्स मेडल लेने से इनकार कर दिया। साथ ही टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से भी मना कर दिया। हालांकि, टीम इंडिया के 4 खिलाड़ियों ने जरूर अवॉर्ड लिए। शिवम दुबे के गेम चेंजर अवॉर्ड मिला, तो वहीं कुलदीप यादव को वैल्यू प्लेयर अवॉर्ड के 15 हजार डॉलर मिले। वहीं तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने, जिसके लिए उन्हें 15 हजार डॉलर के साथ ही ट्रॉफी और कार भी मिली। मगर इन सभी खिलाड़ियों को अवॉर्ड नकवी के बजाए दूसरे अधिकारियों ने दिए। जब नकवी समेत सभी अधिकारी स्टेज से चले गए, पूरी टीम इंडिया उस स्टेज पर पहुंची और बिना ट्रॉफी के ही जीत का जश्न मनाने लगे।इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी देने की नकल करते हुए खूब मजे लिए और फोटो खिंचवाई।