भूस्खलन होने के कारण मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही थी बंद तेलका-सलूणी-लचोड़ी मार्ग दो माह के बाद सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल हो गया। भूस्खलन...
तेलका-सलूणी-लचोड़ी मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल
भूस्खलन होने के कारण मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही थी बंद
तेलका-सलूणी-लचोड़ी मार्ग दो माह के बाद सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल हो गया। भूस्खलन होने के कारण मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी थी। इसके चलते लोगों को न तो बस सुविधा मिल पा रही थी। और न ही निर्माण सामग्री लाने वाले मालवाहक वाहनों की सुविधा मिल रही थी। रविवार शाम को लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया तो लोगों ने राहत की सांस ली है।