SDM बनीखेत अनिल भारद्वाज ने कहा लावारिस कुत्तों के आंतक से निजात दिलवाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश किए जायेंगे जारी बनीखेत क्षेत्र में...
बनीखेत में लावारिस कुत्तों का आतंक, पैदल चलना हुआ मुश्किल
SDM बनीखेत अनिल भारद्वाज ने कहा लावारिस कुत्तों के आंतक से निजात दिलवाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश किए जायेंगे जारी
बनीखेत क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। मुख्य बाजार से लेकर बस स्टैंड तक कुत्तों के झुंड देखे जा सकते है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। सुबह की सैर के लिए जाने लोगों का कहना है की जब सुबह वे सैर पर निकलते हैं तो 10 से 12 कुत्तों के कई झुंड सड़क पर मिल जाते हैं।कई बार ये लावारिस कुत्ते हमले कर देते हैं। लोगों ने डलहौजी प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। एसडीएम बनीखेत अनिल भारद्वाज ने बताया कि बनीखेत क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के आंतक से निजात दिलवाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए जाएंगे। कुत्तों के डर से अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने और वापस लाने के लिए स्वयं जाना पड़ रहा है। प्रशासन इस समस्या का जल्द समाधान करे।