अमनदीप कौर की सनसनीखेज हत्या मामले में हरियाणा और हिमाचल पुलिस की संयुक्त जांच में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। मां की दवा और मेडिकल रिपोर...
शादीशुदा था आरोपी; पहले युवती को प्रेम के जाल में फंसाया, फिर उतारा मौत के घाट
अमनदीप कौर की सनसनीखेज हत्या मामले में हरियाणा और हिमाचल पुलिस की संयुक्त जांच में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं।
मां की दवा और मेडिकल रिपोर्ट लेने निकली 31 वर्षीय उच्च शिक्षित ट्यूशन टीचर अमनदीप कौर की सनसनीखेज हत्या मामले में हरियाणा और हिमाचल पुलिस की संयुक्त जांच में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। बराडा में सोलर पैनल और इनवर्टर-बैटरी की दुकान चलाने वाले आरोपी संदीप कुमार उर्फ अप्पू ने मृतका के साथ 6 साल लंबे चले आ रहे प्रेम प्रसंग का अंत बेहद शातिराना और क्रूर तरीके से किया। मामले में जांच को लेकर हरियाणा पुलिस शुक्रवार को आरोपी को लेकर सिरमौर में घटनास्थल पर पंहुची और सीन रीक्रिएट किया।
पुलिस के अनुसार शादीशुदा और बच्चों का पिता होने की बात छिपाकर संदीप पिछले कई वर्षों से अमनदीप को धोखे में रख रहा था और उससे लगातार मोटी रकम भी ऐंठ रहा था, लेकिन जब अमनदीप को उसकी असलियत पता चली और उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने का खौफनाक ताना-बाना बुन डाला। संदीप ने अमनदीप की हत्या के लिए बराडा रेलवे अंडरपास के पास एक कमरा किराये पर लिया और समाज की बंदिशों का हवाला देकर उसे साथ में जान देने यानी ‘सुसाइड पैक्ट’ का झांसा देकर वहां बुलाया।
आरोपी ने बड़ी चालाकी से अमनदीप को विश्वास में लिया कि दोनों मिलकर जहर खाएंगे, लेकिन उसने खुद जहर न खाकर अमनदीप को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे युवती की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए मृतका के शव को एक बड़े बैग में पैक किया और सीसीटीवी में कैद हुए एक स्थानीय रेहड़ी चालक की मदद से उसे अपनी कार तक लोड करवाया। पहचान छिपाई और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए आरोपी संदीप मृतका के शव को कई किलोमीटर दूर कार से हरियाणा से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में धौलाकुआं के पास कोलर के जंगलों में ले आया।
यहां उसने नेशनल हाईवे से महज 50 मीटर भीतर जाकर लाश पर पेट्रोल छिड़का और आग के हवाले कर दिया ताकि कोई सुराग न बचे। मगर हिमाचल पुलिस को जंगल में अधजला शव मिलने और अंबाला पुलिस की तकनीकी सर्विलांस के बाद कड़ियां जुड़ती गईं। सीसीटीवी फुटेज में संदीप का बैग ले जाते हुए सुराग हाथ लगते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे बातापुल के पास से दबोच लिया। बराडा थाना पुलिस आरोपी को अदालत से 4 दिन के रिमांड पर लेकर लगातार सख्त पूछताछ कर रही है,