श्रद्धालुओं ने लाइनों में खड़े होकर चरणबद्ध तरीके से माता के दर्शन कर प्राप्त किया आर्शीवाद ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर में रविवार को छठे शरद नव...
भलेई माता मंदिर में छठे शरद नवरात्र पर उमड़ी भक्तों की भीड़, दर्शनों को लगी लंबी-लबी कतारें
श्रद्धालुओं ने लाइनों में खड़े होकर चरणबद्ध तरीके से माता के दर्शन कर प्राप्त किया आर्शीवाद
ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर में रविवार को छठे शरद नवरात्रे के मौके पर करीब साढ़े चार हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। रविवार सवेरे से ही नवरात्रों के पावन मौके पर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही आरंभ हो गई थी। श्रद्धालुओं ने लाइनों में खड़े होकर चरणबद्ध तरीके से माता के दर्शन कर आर्शीवाद लेकर घर वापिसी की राह पकड़ी। मंदिर में देर शाम तक पूजा-अर्चना व माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। उल्लेखनीय है कि भद्रकाली भलेई माता मंदिर हिमाचल के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब व जम्मू-कश्मीर के लोगों की आस्था का केंद्र हैं। नवरात्रों के दौरान इन जगहों से हजारों की तादाद में श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी भरते हैं।
मंदिर कमेटी प्रधान के बोल
भलेई माता मंदिर कमेटी के प्रधान कमल ठाकुर ने बताया कि रविवार को साढ़े चार हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका है। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर में पूजा-अर्चना हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्रों के उपलक्ष्य में मंदिर में रोजाना भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।