ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर शिव मंदिर के पास मिला श्रद्धालु का शव, गले पर कट के निशान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शक्तिपीठ ज्वालामुखी के मुख्य मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह लाश मिलने से हड़कंप मच गया. मार्ग पर स्थित एक छोटे से शिव मंद...

ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर शिव मंदिर के पास मिला श्रद्धालु का शव, गले पर कट के निशान

ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर शिव मंदिर के पास मिला श्रद्धालु का शव, गले पर कट के निशान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शक्तिपीठ ज्वालामुखी के मुख्य मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह लाश मिलने से हड़कंप मच गया. मार्ग पर स्थित एक छोटे से शिव मंदिर के अंदर शिवलिंग के पास संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ. शव की हालत देखकर मौके पर पहुंचे लोगों में दहशत फैल गई. मृतक के गले पर कट के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद मामला और भी गंभीर हो गया है.

सूचना मिलते ही ज्वालामुखी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. शव की स्थिति और गले पर मिले कट के निशानों को देखते हुए पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें