झाडिय़ों में मिली लापता की लाश से हडक़ंप

पर्यटन नगरी डलहौजी में सुभाष चौक-बस अड्डे के समीप निजी भवन के पीछे झाडिय़ों में एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नीलकमल उर्फ मिठू ‘40’ पुत...

झाडिय़ों में मिली लापता की लाश से हडक़ंप

झाडिय़ों में मिली लापता की लाश से हडक़ंप

पर्यटन नगरी डलहौजी में सुभाष चौक-बस अड्डे के समीप निजी भवन के पीछे झाडिय़ों में एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नीलकमल उर्फ मिठू ‘40’ पुत्र योगराज वासी सदर बाजार डलहौजी के रूप में हुई है, जोकि दो अप्रैल से लापता चल रहा था। परिजनों की ओर से नीलकमल की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही पुलिस में दर्ज करवा दी गई थी। पुलिस लापता नीलकमल की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज दुर्गंध आने की सूचना नगर परिषद को दी। आरंभिक अनुमान में किसी जानवर के मरने की आशंका जताई गई, लेकिन जब नगर परिषद के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर जांच की तो भवन के पीछे सडक़ से नीचे झाडियों के बीच एक शव पड़ा पाया।

इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बाहर निकाला। शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने कपड़ों और जूतों के आधार पर मृतक की पहचान की। आरंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि नीलकमल की मौत सडक़ से ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है। परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने इस संदर्भ में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
एसपी के बोल…
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें