जलशक्ति विभाग चंबा के अधीक्षण अभियंता ने डलहौजी की अर्बन पेयजल योजना का किया निरीक्षण जलशक्ति विभाग चंबा के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा ने गुरुवार...
कंपनी डलहौजी की अर्बन पेयजल योजना के काम को पंद्रह दिसंबर तक करे पूरा
जलशक्ति विभाग चंबा के अधीक्षण अभियंता ने डलहौजी की अर्बन पेयजल योजना का किया निरीक्षण
जलशक्ति विभाग चंबा के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा ने गुरुवार को पर्यटक नगरी डलहौजी के लिए स्टेट हैड के तहत निर्माणाधीन 65 करोड़ रुपए की अर्बन पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल योजना के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी को पंद्रह दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस पेयजल योजना को 31 दिसंबर से कार्यशील कर दिया जाएगा। इस पेयजल योजना के तहत 45 हजार रुपए की आबादी के लिए डिजाइन किया गया है। राजेश मोंगरा ने बताया कि इस पेयजल योजना के दो चरणों का कार्य पूरा कर लिया गया है। तीसरे चरण का कार्य भी अंतिम चरण में है। इस पेयजल योजना के तहत 2.17 एमएलडी के टैंक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा पेयजल योजना के दो चरणों की सफल टेस्टिंग भी हो चुकी है। पेयजल योजना के तीसरे चरण में आहला तक पाइपलाइन बिछाया जा चुका है।
31 दिसंबर तक पेयजल योजना होगी लोगों के हवाले
डलहौजी की पुरानी पेयजल योजना का जीर्णीद्धार कार्य भी करीब-करीब पूरा कर लिया गया है। इसके तहत पाइप बिछाई जा चुकी है। इस पेयजल योजना को भी 31 दिसंबर तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस पेयजल योजनाओं के क्रियाशील होने से पर्यटन नगरी डलहौजी में लोगों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी।