पेंशनरों की लंबित देनदारियों को जल्द चुकाए सरकार

राज्य पेंशनर महासंघ मंडल इकाई चंबा की बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय संपन्न हुई। इस दौरान अशोक कुमार ने बताया कि हिमाचल...

पेंशनरों की लंबित देनदारियों को जल्द चुकाए सरकार

पेंशनरों की लंबित देनदारियों को जल्द चुकाए सरकार

राज्य पेंशनर महासंघ मंडल इकाई चंबा की बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय संपन्न हुई। इस दौरान अशोक कुमार ने बताया कि हिमाचल सरकार की ओर से लंबित देनदारियों और डीए का भुगतान न होने से पेंशनरों में काफी रोष है। लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान किया जाए।
बैठक में एचआरटीसी के पेंशनरों को समय पर पेंशन और चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने से हो रही परेशानी पर भी चर्चा हुई। इस दौरान जेसीसी की बैठक न करवाने को लेकर भी रोष प्रकट किया गया। उन्हाेंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 28 नवंबर 2025 को आश्वस्त किया था कि जेसीसी का गठन होने पर उनकी देनदारियों का भुगतान होगा। बावजूद इसके पेंशनरों को ठेंगा दिखा कर गुमराह किया जा रहा है। इसका निकट भविष्य में सरकार को इसका खामियाजा भुगतान पड़ेगा। पेंशनरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन को उग्र रूप देंगे।
बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के बारे में कड़ा विरोध जताया गया। साथ ही इस स्कीम को रोल बैक करने की मांग उठाई गई। बैठक में मंडल के नए सदस्य नीरज गुप्ता ने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब हर 15 तारीख को मंडल की बैठक होगी।
बैठक में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश डॉ. डीके सोनी, जिला अध्यक्ष बजीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष बुशहरा राम भंडारी, जिला महामंत्री बुधिया राम, चंबा इकाई के महामंत्री लोकिंदर कुमार शर्मा और अन्य मौजूद रहे।