भूस्खलन के कारण सडक़ मार्ग बार-बार बंद,पर्यटक भी अपनी यात्रा कर रहे रदद प्रदेश में बरपे प्राकृतिक आपदा के कहर ने पर्यटन नगरी डलहौजी की रौनक को फीका...
आपदा के कहर ने डलहौजी की रौनक को किया फीका
भूस्खलन के कारण सडक़ मार्ग बार-बार बंद,पर्यटक भी अपनी यात्रा कर रहे रदद
प्रदेश में बरपे प्राकृतिक आपदा के कहर ने पर्यटन नगरी डलहौजी की रौनक को फीका कर दिया है। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण जहां सडक मार्ग बार-बार बाधित हो रहे हैं वहीं पर्यटक भी अपनी यात्रा रदद कर रहे हैं। पर्यटकों के डलहौजी का रूख न करने के कारण होटल व्यवसायी, टैक्सी चालक और छोटे दुकानदार इससे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। पर्यटन सीजन के बीच आई इस आपदा ने स्थानीय कारोबारियों की कमर तोड दी है। होटल और गेस्ट हाउस लगभग खाली पउे हैं। स्थिति यह है कि जहां सामान्य दिनों में सीजन के दौरान होटल आक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी तक रहती थी वहीं अब यह घटकर मात्र पांच फीसदी रह गई है। कारोबारियों का कहना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो पूरे सीजन का कारोबार चौपट हो जाएगा। टैक्सी चालक और स्थानीय गाइड भी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। छोटे दुकानदारों ने चिंता जताई है कि इस तरह की स्थिति लंबे समय तक रहने पर आगामी दिनों में उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खडा हो जाएगा।