सदन में उठा सलूणी कॉलेज में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू न होने का मुद्दा

विज्ञान संकाय में रुचि रखने वाले क्षेत्र के करीब 500 विद्यार्थी धर्मशाला, चंबा और बनीखेत में महंगे खर्चों पर कर रहे पढ़ाई  डलहौजी विधानसभा क्षे...

सदन में उठा सलूणी कॉलेज में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू न होने का मुद्दा

सदन में उठा सलूणी कॉलेज में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू न होने का मुद्दा

विज्ञान संकाय में रुचि रखने वाले क्षेत्र के करीब 500 विद्यार्थी धर्मशाला, चंबा और बनीखेत में महंगे खर्चों पर कर रहे पढ़ाई 

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आते सलूणी कॉलेज में विज्ञान संकाय की कक्षाएं आरंभ करने का मुद्दा विधायक डीएस ठाकुर ने तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में उठाया है। उन्होंने अपने प्रश्न में बताया कि सलूणी की 20 पंचायतों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए साल 2006 में कॉलेज खुला है। कॉलेज का अपना भवन और पर्याप्त संख्या में कमरे हैं, लेकिन विज्ञान संकाय की कक्षाएं आज तक आरंभ नहीं हो पाई हैं। इससे विज्ञान संकाय में रुचि रखने वाले क्षेत्र के करीब 500 विद्यार्थी धर्मशाला, चंबा और बनीखेत में पढ़ने जा रहे हैं और वे 50 से 200 किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। 

डीएस ठाकुर ने तपोवन में सरकार से पूछा कि उनके विस क्षेत्र में कितने प्रभावित लोगों को प्रदान की गई राहत राशि 

कॉलेज में विज्ञान संकाय की कक्षाएं आरंभ होने से ग्राम पंचायत सलूणी, सिंग्गाधार, ब्याणा, दिघाई, मंजीर, खरोटी, खरल, लिग्गा, सियुला, द्रेकड़ी, पुखरी, सुंड़ला और सूरी समेत 20 पंचायतों के बच्चों को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके उत्तर में प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधायक को इस मामले में विचार करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा डीएस ठाकुर ने कहा कि आपदा के दौरान डलहौजी के तहत 200 से अधिक घरों को नुकसान हुआ है। उन्होंने पूछा कि सरकार बताए अब तक उनके विस क्षेत्र में कितने प्रभावित लोगों को राहत राशि प्रदान की गई है। आपदा में सब कुछ गवां बैठे लोग मजबूरन पड़ोसियों के घरों में रहने को विवश हैं। विधायक ने मांग उठाई है कि उन्हें उचित राहत राशि समय पर प्रदान की जाए।