मिंजर मेले की रौनक बढ़ाएगी मिस मिंजर क्वीन प्रतियोगिता, नकद पुरस्कार भी आकर्षण

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के दौरान ‘मिस मिंजर क्वीन’ सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि प्रत...

मिंजर मेले की रौनक बढ़ाएगी मिस मिंजर क्वीन प्रतियोगिता, नकद पुरस्कार भी आकर्षण

मिंजर मेले की रौनक बढ़ाएगी मिस मिंजर क्वीन प्रतियोगिता, नकद पुरस्कार भी आकर्षण

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के दौरान ‘मिस मिंजर क्वीन’ सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन ऑडिशन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जबकि ऑफलाइन ऑडिशन 22 जुलाई को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, चंबा में आयोजित होगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग की युवतियां भाग ले सकेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त तक तीन चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में राज्य वेशभूषा, दूसरे चरण में राष्ट्रीय वेशभूषा और अंतिम चरण में प्रश्नोत्तर राउंड होगा, जिसके आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता को 51 हजार रुपये, उपविजेता को 31 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रतिभागी को 21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि मिंजर मेला चंबा की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ चंबा की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को भी नई पहचान देते हैं। उन्होंने पात्र युवतियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। अधिक जानकारी के लिए 85808-09951 पर संपर्क किया जा सकता है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें