बड़े शाही स्नान में जुटने वाली भीड़ के लिए तैयारी रखने के दिए निर्देश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से बात करके जानी मौजूदा परिस्थितियां संवाद न्यूज...
विधायक ने गौरीकुंड, डल झील में जांची प्रशासनिक व्यवस्था
बड़े शाही स्नान में जुटने वाली भीड़ के लिए तैयारी रखने के दिए निर्देश
यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से बात करके जानी मौजूदा परिस्थितियां
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा में डलझील में आस्था की डुबकी लगाने के साथ प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। विधायक डॉ. जनक राज ने दो दिन पहले भरमौर से हेलिकाप्टर के जरिये गौरीकुंड की उड़ान भरी।
वहां से पैदल डल झील पहुंचे। इस दौरान रास्ते पर मिलने वाले सभी श्रद्धालुओं से प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर पूछताछ की। गौरीकुंड और डल झील में श्रद्धालुओं के रहने और सुरक्षा के इंतजामों को जांचा। जहां पर कोई कमी नजर आई तो उसे दुरूस्त करने के लिए भरमौर प्रशासन को निर्देश भी दिए।
विधायक ने कहा कि यात्रा पर हजारों शिव भक्त आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन का कर्तव्य है। पिछले साल जो कमी रह गई थी, उसमें सुधार के लिए उन्होंने पहले ही प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए थे। बड़ा शाही स्नान 19 सितंबर को राधाष्टमी को होगा। उस दिन श्रद्धालुओं की भीड़ काफी अधिक होगी। ऐसे में उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि नाले पर बनी पुलियों पर किसी प्रकार की भीड़ देखने को न मिले, इसके लिए अपनी व्यवस्था पहले से कर लें।