सुंडला-सलूणी सडक़ पर पास देते वक्त हादसा चंबा-सलूणी मुख्य मार्ग पर नंदला गांव के समीप शुक्रवार को कार को पास देते वक्त डंगा धंसने से ट्रक के हवा में...
डंगा धंसा, हवा में लटक गया ट्रक
सुंडला-सलूणी सडक़ पर पास देते वक्त हादसा
चंबा-सलूणी मुख्य मार्ग पर नंदला गांव के समीप शुक्रवार को कार को पास देते वक्त डंगा धंसने से ट्रक के हवा में लटकने से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। इस दौरान मार्ग पर करीब दो घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में जेसीबी मशीन के सहयोग से ट्रक को खींचकर सडक़ तक पहुंचाया गया।
तंगहाल हिस्से में ट्रक को दोबारा से सडक़ तक पहुंचाने को लेकर जेसीबी मशीन का लेना पड़ा सहारा
इसके बाद ही सलूणी मुख्य मार्ग पर सवेरे नौ बजे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो पाई। इसके बाद ही बीच राह में फंसे वाहनों ने गंतव्य की राह पकड़ी। शुक्रवार सवेरे नंदला में कार को पास देते वक्त डंगा धंसने से ट्रक हवा में लटक गया। मगर गनीमत यह रही कि ट्रक के टायर डंगे की मिट्टी में धंसने से खाई में गिरने से बच गया। इस तंगहाल हिस्से में ट्रक को दोबारा से सडक़ तक पहुंचाने को लेकर जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ा। मार्ग पर दो घंटे वाहनों के पहिए भी थमे रहे। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।