गांव की सरकार बनाने के लिए पहले चरण की मतदान प्रक्रिया के लिए टीमें रविवार को पहुंच गईं लेकिन खाना पकाने के लिए उन्हें खुद की चूल्हा संभालना पड़ा। हा...
पोलिंग टीमों ने खुद चूल्हा जलाकर पकाया खाना
गांव की सरकार बनाने के लिए पहले चरण की मतदान प्रक्रिया के लिए टीमें रविवार को पहुंच गईं लेकिन खाना पकाने के लिए उन्हें खुद की चूल्हा संभालना पड़ा।
हालांकि, प्रशासन ने मिड-डे मील वर्करों की ड्यूटी लगाई है लेकिन वे सिर्फ मतदान के दिन के लिए ही है। रविवार को अधिकतर पोलिंग बूथों में टीमें शाम तक पहुंच गईं। उन्हें खाना बनाने के लिए खुद ही चूल्हा जलाना पड़ा।
पहले चरण में जिले की 118 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया मंगलवार को होगी। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। दोपहर तीन बजे वोट डाले जाएंगे। मतदान प्रक्रिया के बाद पंचायत स्तर पर प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। माना जा रहा है कि रात नौ बजे तक अधिकतर पंचायतों का परिणाम घोषित हो जाएगा। जिले की 319 पंचायतों में इस बार तीन चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं।
आज इन पंचायतों ने होगा मतदान
विकास खंड चंबा... रजिंडू, सिढकुंड, पलूहीं, कुठेहड़, चकलू, चम्बी, सिल्लाघ्राट, कैला, सिंगी, कोहलड़ी, रिण्डा, खज्जियार, टिकरी, कन्दला, निहुई तथा राजनगर।
विकास खंड भरमौर... कुगती, हड़सर, तुन्दाह, पूलन, उलांसा, सांह, घरेड़, बडग्रां, ग्रौंडा, नयाग्रां, कुलेठ, कुंवारसी, जगत, सेहली, दुर्गेठी तथा होली।
विकास खंड तीसा... सनवाल, खुशनगरी, चांजू, लेसुई, जसौरगढ़, आयल, शलेलाबाड़ी, सेईकोठी, मंगली, गुईला, टेपा, घुलेई, खजुआ, चीह, देहरा, दियोला, सपरोटा, टिकरीगढ़ और भंजराड़ू।
विकास खंड मैहला... अठलुंई, कीड़ी, सराहन, करियां, लुड्डू, रठियार, टपून, बसोधन, फागड़ी, कुठेहड़, बकान, सुनारा, पियूहरा, कूंर, बलोठ, भटवाड़ा और किलोड़।
विकास खंड पांगी... सुराल, करयास, किलाड़-प्रथम, करेल, करयुणी कोठी, साच, साहली, सेचू, शौर एवं रेई।