घायलों के इलाज की स्थिति जानने अस्पताल पहुंचे प्राचार्य

किसी भी घायल को ऑपरेशन और दवाई पर नहीं खर्च करने पड़े पैसे : डॉ. पंकज अब तक उनके ऑप्रेशन व इलाज पर आया तीन लाख खर्च, सरकारी करेगी भुगतान चंबा। पंड...

घायलों के इलाज की स्थिति जानने अस्पताल पहुंचे प्राचार्य

घायलों के इलाज की स्थिति जानने अस्पताल पहुंचे प्राचार्य

किसी भी घायल को ऑपरेशन और दवाई पर नहीं खर्च करने पड़े पैसे : डॉ. पंकज
अब तक उनके ऑप्रेशन व इलाज पर आया तीन लाख खर्च, सरकारी करेगी भुगतान

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन बस दुर्घटना के घायलों का रविवार को प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने हाल जाना।
घायलों से पूछा कि उन्हें दवाई या अन्य इलाज के लिए किसी प्रकार से पैसे तो नहीं देने पड़े। उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें सबकुछ मुफ्त में मिल रहा है। प्राचार्य ने कहा कि घायलों के ऑपरेशन और अन्य इलाज पर अब तक तीन लाख का खर्च आ चुका है। यह सारा खर्च सरकार ने दिया है। घायलों से एक रुपये नहीं लिया गया है। उनका पूरा इलाज मुफ्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें साफ निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों के मुताबिक उन्होंने अपने स्टाफ को निर्देश जारी किए। दो मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। एक का ऑपरेशन सोमवार को होगा। प्रत्येक मरीज के ऑप्रेशन पर 50 हजार रुपये का खर्च आया है। इसके अलावा सीटी स्कैन और टांडा भेजने के लिए एंबुलेंस तक के पैसे घायलों से नहीं लिए गए हैं। इसका भुगतान भी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को जैसे ही उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली तो उन्होंने मेडिकल कॉलेज की रैपिट रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया। इसमें सभी विभागों के एचओडी शामिल हैं। ये सूचना मिलते ही घायलों का इलाज करने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। घायलों को समय पर इलाज दिया गया। अस्पताल में जो भी घायल उपचाराधीन हैं, उन सबकी हालत अब खतरे से बाहर है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि वे घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतें।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें