जेल से भागा दुष्कर्म का आरोपी चार माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

जिला कारागार से फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी चार माह के बाद भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। आरोपी न केवल फरार है, बल्कि पीड़िता और उसके परिवार को लग...

जेल से भागा दुष्कर्म का आरोपी चार माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

जेल से भागा दुष्कर्म का आरोपी चार माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

जिला कारागार से फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी चार माह के बाद भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। आरोपी न केवल फरार है, बल्कि पीड़िता और उसके परिवार को लगातार धमकियां दे रहा है। कुछ दिन पहले उसने गांव में जाकर चेतावनी भरा पोस्टर चिपका दिया, जिससे पीड़िता के परिवार में डर का माहौल है।


पीड़िता के परिजन सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने गांव में अतिरिक्त पहरा बढ़ा दिया है, ताकि आरोपी किसी भी हरकत के लिए आता है तो उसे तुरंत दबोचा जा सके। स्थानीय लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी पहले पीड़िता के घर जाकर उसके दादा को गोली मार चुका है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ने में विफल रही।


इसके बाद आरोपी ने दोबारा गांव में पोस्टर लगाकर धमकी दी, फिर भी पुलिस उसको पकड़ नहीं पाई है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है और इलाके में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया जाएगा।