चुवाड़ी के सुदली चौक पर लोगों को राह दिखाने को लगा दिशासूचक पर्यटकों को राह दिखाने में नाकाम साबित

दिशा सूचक से नूरपुर, बनीखेत की दूरी ही गायब भटियात विधानसभा के सुदली चौक पहुंचने पर विभिन्न क्षेत्रों की दूरी का सही अनुमान नहीं लग पाता है। कहने क...

चुवाड़ी के सुदली चौक पर लोगों को राह दिखाने को लगा दिशासूचक पर्यटकों को राह दिखाने में नाकाम साबित

चुवाड़ी के सुदली चौक पर लोगों को राह दिखाने को लगा दिशासूचक पर्यटकों को राह दिखाने में नाकाम साबित

दिशा सूचक से नूरपुर, बनीखेत की दूरी ही गायब

भटियात विधानसभा के सुदली चौक पहुंचने पर विभिन्न क्षेत्रों की दूरी का सही अनुमान नहीं लग पाता है। कहने को तो यहां पर लोक निर्माण विभाग की ओर से दिशा सूचक लगाया गया है। बावजूद इसके चंबा, डलहौजी, खज्जियार, होबार, ददिरयाड़ा की दूरी का कोई अनुमान नहीं लगा सकता है। दूसरी ओर नूरपुर, बनीखेत की दूरी ही गायब है। सुदली चौक पहुंचने वाले बाहरी राज्याें, जिलों के पर्यटकों को दिशा सूचक भी महज एक पट्टिका ही साबित हो रहे हैं। पर्यटकों को वाहनों से उतर कर दुकानदारों से ही दिशा का सटीक ज्ञान अर्जित करना पड़ रहा है। 

दो-ढाई साल पहले अज्ञात वाहन की टक्कर में ये दिशा सूचक हुआ था क्षतिग्रस्त 

पिछले दो-ढाई साल पहले अज्ञात वाहन की टक्कर में ये दिशा सूचक क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसका रखरखाव न होने के कारण शब्द तक मिट चुके हैं। इससे लोगों को राह दिखाने की जगह यहां मिटे हुए शब्द गुमराह कर रहे हैं। जिसे ठीक करने को लेकर लोक निर्माण विभाग ने भी जहमत तक नहीं उठाई है। ये विधानसभा क्षेत्र भटियात के लिए बड़ा दाग बनता जा रहा है। एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल ने बताया कि सुदली चौक की दिशा सूचक पट्टिका की जानकारी मिली है। विभाग को निर्देश जारी कर इसकी मरम्मत करवाई जाएगी।