हिमाचल में अब मौसम साफ हो गया है. धूप खिलने से तापमान में बढ़ रहा है. कल से मौसम फिर करवट लेगा. दो दिन हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदे...
हिमाचल में खिलने लगी धूप, बढ़ने लगी गर्मी, इस दिन से करवट लेगा मौसम, होगी बारिश
हिमाचल में अब मौसम साफ हो गया है. धूप खिलने से तापमान में बढ़ रहा है. कल से मौसम फिर करवट लेगा. दो दिन हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
हिमाचल प्रदेश में अब मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली है. सोमवार को कुल्लू, मनाली, कांगड़ा, नाहन , हमीरपुर, ऊना और शिमला में मौसम साफ रहा. वहीं अब मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. मंगलवार को भी प्रदेश में अब मौसम साफ रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में अब मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने लगी हैं. जिसके चलते पिछले 24 घंटे में जहां कई स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई, जबकि ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रही. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 सितंबर, 26 और 28 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. जबकि 24 और 25 सितम्बर को प्रदेश में हल्की बारिश होने का भी पूर्वानुमान है. ऐसे में अब मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम साफ रहेगा .
अब कुल्लू, मंडी, शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, नाहन में अब धूप खिलना शुरू हो गई है. ऐसे में अब दोपहर के समय तापमान में भी इजाफा होने लगा है. मौसम साफ होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब बहाली के कार्य, सब्जियों और सेबों के तुड़ान को भी जल्दी करने में मदद मिल रही है. ऐसे में कहीं न कहीं अब कच्चे रास्तों पर सफर भी बेहतर होने लगा है.
कहां रहा कितना तापमान
प्रदेश में बदलते मौसम के साथ जहां 22 सितंबर को कुल्लू, मंडी , शिमला, ऊना, कांगड़ा और अन्य इलाकों में मौसम साफ रहा. वहीं इस दौरान ताबो में सबसे अधिक तापमान 35.4 दर्ज किया गया. इस दौरान में शिमला में 23.2, सुंदननगर में 33.0, भुंतर में 32.4, कल्पा में 23.9, धर्मशाला में 27.0, ऊना में 34.8, नाहन में 28.7, केलांग में 26.4, सोलन में30.5, मनाली में 26.8, कांगड़ा में 32.2, बिलासपुर में 33.3, हमीरपुर में 31.0, कुफरी में 19.0, भरमौर में 26.2, ताबो में 35.4, और बजौरा में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.