टिकरीगढ़ पंचायत के बंधा नाले में जलस्तर बढ़ने से बही दो पुलियां चुराह उपमंडल की टिकरीगढ़ पंचायत के बंधा नाले में जलस्तर बढ़ने से दो पुलियां ब...
बंधा नाले का जलस्तर बढ़ा, तीन गांवों को जोड़ने वाली दो पुलियां बहीं, मक्की की फसल पूरी तरह तबाह
टिकरीगढ़ पंचायत के बंधा नाले में जलस्तर बढ़ने से बही दो पुलियां
चुराह उपमंडल की टिकरीगढ़ पंचायत के बंधा नाले में जलस्तर बढ़ने से दो पुलियां बह गई हैं। इससे तीन गांवों का आपस मे संपर्क कट गया है। इन पुलियों का निर्माण ग्राम पंचायतों की ओर से करवाया गया था। एक पुली गांव कुठार को टिकरीगढ़ से जोड़ती थी। दूसरी पुली गांव टिकरी को डकरूंडा को जोड़ती थी। प्रशासन ने सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम को निरीक्षण करने के आदेश दे दिए हैं।
इसके अलावा करीब एक दर्जन किसानों के खेतों में ही मलबा भर गया है। इस कारण उनकी मक्की की फसल बर्बाद हो गई है।
भारी बारिश व तूफान के कारण खेतों में मलबा आने से मक्की की फसल हुई तबाह
ग्रामीणों में बशीर मोहम्मद, बोध राज, बिट्टू कुमार, होशियारा, चैन लाल, बंसी लाल और किशोरी लाल का कहना है कि भारी बारिश के कारण खेतों में मलबा आने से मक्की की फसल तबाह हो गई है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उचित मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। तहसीलदार अभिषेक ठाकुर का कहना है कि नुकसान के आकंलन के लिए टीम मौके पर भेजी जाएगी। कहा कि नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाएगा।