सार्वजनिक जगहाें पर नशा करते पकड़े गए ताे 5000 रुपए तक होगा जुर्माना

पुलिस ने 3 नाबालिगों से लाइटर व नशे का सेवन करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की बरामद  चम्बा शहर में सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों के...

सार्वजनिक जगहाें पर नशा करते पकड़े गए ताे 5000 रुपए तक होगा जुर्माना

सार्वजनिक जगहाें पर नशा करते पकड़े गए ताे 5000 रुपए तक होगा जुर्माना

पुलिस ने 3 नाबालिगों से लाइटर व नशे का सेवन करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की बरामद 

चम्बा शहर में सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों के बुरे दिन शुरू होने वाले हैं। पुलिस ने नशे के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत पुलिस कर्मी प्रतिदिन शाम को पूरे शहर में पैदल गश्त करेंगे। इस दौरान कोई भी नशा करते हुए पकड़ा जाता है तो मौके पर ही चालान किया जाएगा। इसमें 5000 रुपए तक जुर्माना हो सकता है। सोमवार रात को पुलिस ने कैफे मार्ग पर 5 लोगों को शराब का सेवन करते हुए पकड़ा है। इसके बाद एल्को सैंसर के माध्यम से उनकी जांच की गई। जांच के बाद सभी के चालान किए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने 3 नाबालिगों से लाइटर व नशे का सेवन करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। तीनों को हिदायत देकर छोड़ दिया है और उनको अभिभावकों के हवाले कर दिया है।

चम्बा शहर के कैफे मार्ग पर हवा बंगलू (रैन शैल्टर) में बैठकर व अन्य सार्वजनिक स्थलों कुछ लोग नशा कर मचाते हैं हुड़दंग

बता दें कि चम्बा शहर के कैफे मार्ग पर पर आए दिन हवा बंगलू (रैन शैल्टर) में बैठकर व अन्य सार्वजनिक स्थलों कुछ लोग शराब व अन्य कई प्रकार के नशे करते हैं और हुड़दंग भी मचाते हैं। पुलिस ने नशेड़ियों से निपटने के लिए अब अभियान शुरू कर दिया है। एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

बिना नंबर प्लेट की दो बाइक्स की जब्त

पुलिस ने चम्बा शहर में बिना नम्बर प्लेट की दो बाइक्स को भी जब्त किया है। ये बाइक्स लंबे समय से बिना नम्बर प्लेट के सड़कों पर दौड़ाई जा रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

ढाबों में शराब परोसी तो संचालक पर होगी कार्रवाई

एएसपी चम्बा हितेश लखनपाल ने चम्बा शहर के ढाबों का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी ढाबा संचालकों को शराब न परोसने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी ढाबे पर कोई शराब पीते हुए पकड़ा जाता है तो ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। विशेषकर उन्होंने मीट विक्रेताओं को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस को ढाबों में शराब की बिक्री की काफी शिकायतें मिल रही थीं। इन पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अब नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें