नववर्ष का जश्न मनाने के लिए लगातार उमड़ रही भीड़, होटलों की आक्यूपेंसी दर पहुंची 90 फीसदी नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमडऩे...
नए साल के जश्न को पर्यटन नगरी डलहौजी पूरी तरह तैयार
नववर्ष का जश्न मनाने के लिए लगातार उमड़ रही भीड़, होटलों की आक्यूपेंसी दर पहुंची 90 फीसदी
नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमडऩे से पर्यटन नगरी डलहौजी में रौनक छा गई है। पर्यटकों की भीड़ के चलते शहर के होटलों की आक्यूपेंसी दर 90 फीसदी के आस-पास पहुंच गई है। शहर में कामकाज के रफतार पकडऩे से होटल कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। इस वीकेंड शहर के बाजार पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार दिखे। कारोबारियों की मानें तो मौसम विभाग की ओर से नववर्ष के मौके पर बर्फबारी के पूर्वानुमान के चलते पर्यटकों का डलहौजी पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
नववर्ष के मौके पर होटलों में डीजे पार्टी व बोन फायर सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
उन्होंने बताया कि इससे आक्यूपेंसी दर पिछले कई माह के बाद अपने उच्च स्तर पर देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि यदि नववर्ष पर बर्फबारी होती है तो क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ौतरी हो सकती है, जिससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि पर्यटकों के नववर्ष के जश्न को यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के निजी होटलों की ओर से पर्यटकों के लिए कई आकर्षक पैकेज घोषित किए गए हैं। इसके अलावा नववर्ष के मौके पर होटलों में डीजे पार्टी व बोन फायर सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात
उधर, डीएसपी डलहौजी मंयक शर्मा ने बताया कि नववर्ष के जश्न मनाने को लेकर पर्यटकों की भीड़ उमडऩे के चलते पुलिस की ओर से ट्रैफिक सहित सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके लिए पर्यटन नगरी डलहौजी में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।