डलहौजी में उमड़े सैलानी, रोजाना आ रहीं सैकड़ों गाड़ियां

डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ों गाड़ियां रोजाना डलहौजी का रुख कर रही हैं। डलहौजी पुलिस ट्रैफिक व्...

डलहौजी में उमड़े सैलानी, रोजाना आ रहीं सैकड़ों गाड़ियां

डलहौजी में उमड़े सैलानी, रोजाना आ रहीं सैकड़ों गाड़ियां

डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ों गाड़ियां रोजाना डलहौजी का रुख कर रही हैं। डलहौजी पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटी है।

वन वे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से लागू होने से जाम की स्थिति देखने को नहीं मिल रही। वहीं, डलहौजी के डीएसपी मयंक शर्मा ने सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि बड़े वाहन जैसे टिपर आदि का डलहौजी ट्रैफिक व्यवस्था के तहत समय निर्धारित किया गया है। वह तय समय के अनुसार ही वाहन का संचालन करें जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ट्रैफिक में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि डलहौजी पुलिस पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए हमेशा तत्पर है। गौरतलब है कि पंचायती राज चुनावों के चलते डलहौजी में ज्यादातर पुलिस कर्मी चुनाव ड्यूटी पर हैं। ऐसे में डलहौजी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है और डलहौजी पुलिस डीएसपी मयंक शर्मा की अगुवाई में उनकी टीम इसे बखूबी निभा रहे हैं। इससे डलहौजी पैक होने के बावजूद ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को नहीं मिल रही जिससे पर्यटन व्यवसायी और स्थानीय दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासी रवि, सुभाष, सुनील, सुरेश आदि के बताया कि डलहौजी में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होने से पर्यटक और स्थानीय लोग भी खुश हैं। डलहौजी में ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को नहीं मिल रही।