बनीखेत में ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर

DSP डलहौजी मयंक शर्मा बोले, नियमों का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई DSP डलहौजी मंयक शर्मा ने कहा कि बनीखेत कस्बे की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को...

बनीखेत में ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर

बनीखेत में ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर

DSP डलहौजी मयंक शर्मा बोले, नियमों का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई

DSP डलहौजी मंयक शर्मा ने कहा कि बनीखेत कस्बे की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाकर लोगों की आवाजाही को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत बनीखेत बाजार में बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े वालों के चालान काटे जाएंगें। इसके साथ ही सडक पर दुकानदारी सजाने वाले अतिक्रमणकारियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। वह मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के पहले चरण में बिगडैल चालकों व अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी जाएगी। 

बनीखेत बस अड्डे पर टैक्सी स्टैंड में भी चालकों को चिंहित जगह में ही पार्क करने होंगे वाहन

साथ ही कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने में सहयोग मांगा जाएगा। इसके बाद आग्रह न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंयक शर्मा ने बताया कि कस्बे के हरेक मोड के पास काफी तादाद में कंडम वाहन खडे हैं। इनके मालिकों को वाहन हटाने को कह दिया गया है। बनीखेत बस अड्डे पर टैक्सी स्टैंड में भी चालकों को चिंहित जगह में वाहन पार्क करने को कहा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भवन निर्माण सामग्री को सडक़ पर न फैंके। उन्होंने साथ ही नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वे समय रहते खुद को इसके दूर कर लें। अन्यथा नशे का कारोबार करने वालों को पकडक़र हवालात में बंद कर दिया जाएगा।