हरदासपुरा-सुराड़ा में ट्रैफिक सेे सिस्टम जाम

शहर के हरदासपुरा-सुराड़ा-टीबी वार्ड मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या लोगों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। मार्ग पर रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या से जहां...

हरदासपुरा-सुराड़ा में ट्रैफिक सेे सिस्टम जाम

हरदासपुरा-सुराड़ा में ट्रैफिक सेे सिस्टम जाम

शहर के हरदासपुरा-सुराड़ा-टीबी वार्ड मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या लोगों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। मार्ग पर रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या से जहां पैदल राहगीरों को आवजाही में दिक्कतें पेश आ रही है वहीं वाहनों की लंबी लाइन से मुसाफिरों को भी मुश्किलें पेश आ रही है। जानकारी के अनुसार सुराडा मोहल्ले के बीचों बीच से गुजरने वाले इस मार्ग पर कई जगह दोनों ओर वाहन खडे होन से यह दिक्कत पेश आ रही है। मार्ग के दोनों ओर वाहन खडे होने से तंगहाल हिस्से आमने-सामने से वाहन आने पर पास देना चालक के लिए चुनौती बन जाता है।

ऐसे में मार्ग पर विशेषकर सवेरे ट्रैफिक जाम लगना आम बात होकर रह गई है। समाजसेवी भूपिंद्र जसरोटिया सहित मोहल्लेवासियों ने बताया कि पिछली बरसात के दौरान मार्ग पर क्षतिग्रस्त डंगों का मुरम्मत कार्य न होना भी ट्रैफिक जाम की एक ओर वजह है। सूही तथा चामुंडा मंदिर के पास क्षतिग्रस्त डंगों का मुरम्मत कार्य न होने से भी पास देना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त डंगों के नए सिरे से निर्माण को लेकर टैंडर लगा दिए गए हैं, लेकिन अभी तक काम आरंभ नहीं हो पाया है। लोगों ने विभाग से अपील की है जल्द डंगे लगाए जाएं ताकि रोज की परेशानी से बचा जा सके।