NCC कैडेट्स के लिए बनीखेत में सजा प्रशिक्षण शिविर

योग्य कैडेट्स को आगामी गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में हिस्सा लेने का मिलेगा मौका डलहौजी आर्मी कैंट स्थित 9 एचपी बटालियन एनसीसी की ओर से प्री रिपब्लिक...

NCC कैडेट्स के लिए बनीखेत में सजा प्रशिक्षण शिविर

NCC कैडेट्स के लिए बनीखेत में सजा प्रशिक्षण शिविर

योग्य कैडेट्स को आगामी गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में हिस्सा लेने का मिलेगा मौका

डलहौजी आर्मी कैंट स्थित 9 एचपी बटालियन एनसीसी की ओर से प्री रिपब्लिक डे कैंप एवं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-208) का आयोजन तक बनीखेत में किया जा रहा है। इस शिविर में हिमाचल प्रदेश की विभिन्न एनसीसी बटालियनों से चयनित कैडेट्स भाग ले रहे हैं। चयन उपरांत योग्य कैडेट्स को आगामी गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस शिविर में गवर्नमेंट कालेज चंबा, डीएवी कालेज बनीखेत, अरनी यूनिवर्सिटी, पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा, बगढार, बाथरी, जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल, केंद्रीय विद्यालय बकलोह, केंद्रीय विद्यालय चमेरा-एक, एमसीएस राजा का बाग, डीपीएस डलहौजी, जीएनपीएस डलहौजी, वीएमएस इंदौरा तथा पीडब्ल्यूएस इंदौरा के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय भावना को विकसित करना

शिविर की कमान कमांडिंग आफिसर कर्नल जेएस कौशल संभाल रहे हैं। इनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज गुरुंग (एडम आफिसर) तथा सूबेदार जसपाल, सूबेदार जोगिंद्र पाल, सूबेदार आशीष परमार, सूबेदार राजेंद्र, सूबेदार सुरेंद्र, हवलदार पूर्ण, हवलदार मनोज, हवलदार जगरूप, हवलदार ऋषि और बीएचएम खुंभ बहादुर थापा सहित अन्य एनसीसीस्टाफ शिविर को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं। कर्नल जेएस कौशल ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय भावना को विकसित करना है। यहां कैडेटस को परेड, ड्रिल और राष्ट्रीय एकता की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। एएनओ व सीटीओ भी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने और उनकी गतिविधियों की निगरानी करने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।