डलहौजी-बनीखेत मार्ग पर सुर्खीगला के समीप तेज हवाओं के कारण एक पेड़ के उखडक़र आ गिरने से करीब एक घंटा वाहनों की आवाजाही ठप्प रही। इस दौरान मार्ग के दोनो...
तेज हवा से सडक़ पर गिरा पेड़, एक घंटा यातायात ठप
डलहौजी-बनीखेत मार्ग पर सुर्खीगला के समीप तेज हवाओं के कारण एक पेड़ के उखडक़र आ गिरने से करीब एक घंटा वाहनों की आवाजाही ठप्प रही। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने पेड़ की टहनियों को काटकर मार्ग पर यातायात बहाल किया। इसके बाद ही बीच राह में फंसे लोगों व पर्यटकों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद इलाके में आए तूफान के कारण सुर्खीगला के पास एक पेड उखडकर नीचे मार्ग पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि इस दौरान मार्ग से कोई वाहन व राहगीर नहीं गुजर रहा था। अन्यथा घटना में जान व माल के नुकसान की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता था।
कड़ी मशक्कत के बाद यातायात हुआ बहाल
इसी बीच पेड़ गिरने के कारण मार्ग बंद होने की सूचना पीडब्ल्यूडी विभाग को दी गई। सूचना पाते ही पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड की टहनियों को काटकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाने में सफलता हासिल की। बहरहाल, शुक्रवार दोपहर बाद डलहौजी-बनीखेत मार्ग पर पेड़ के उखडक़र नीचे गिरने से एक घंटे वाहन नहीं चल पाए।