मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।मंडी शहर के साथ लगते रानी की बाईं का मामला है। घायल युवक को मंड...
मंडी में भिड़े दो पक्ष: आपसी रंजिश में एक को घोंपा चाकू, क्रॉस एफआईआर दर्ज, चैटिंग के दौरान शुरू हुआ था विवाद
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।मंडी शहर के साथ लगते रानी की बाईं का मामला है। घायल युवक को मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया।
आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में भिडंत हो गई। इस भिडंत में एक युवक को चाकू घोंप दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को जोनल हास्पिटल मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में यह मामला आपसी रंजिश के साथ-साथ प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मंडी शहर के साथ लगते रानी की बाईं में एक मैकेनिक की दुकान पर बुधवार को दो गुटों में भिडंत हो गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों गुटों की पहले से आपसी रंजिश चल रही थी। इसमें प्रेम-प्रसंग होने की बातें भी सामने आ रही हैं। पहले इनकी ऑनलाइन चैट पर बातचीत हुई और वहीं से बहसबाजी शुरू होकर आमने-सामने की भिडंत तक जा पहुंची। दोनों गुट जब एक मैकेनिक की दुकान पर आमने-सामने हुए तो फिर एक युवक को चाकू घोंप दिया गया। घायल युवक कोटली क्षेत्र के बरयारा का रहने वाला बताया जा रहा है। इस युवक का अस्पताल में उपचार के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह चाकू से हमला होने की बात कह रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट व हमले के आरोप को लेकर पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई गई है जिस आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है।