बद्दी से चंबा आ रही टैक्सी मंगलवार सुबह छह बजे के करीब मंगला पंचायत के भरोड़ी मोहल्ले के समीप टायर पंक्चर होने से अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा...
अनियंत्रित टैक्सी खंभे से टकराई, बड़ा हादसा टला
बद्दी से चंबा आ रही टैक्सी मंगलवार सुबह छह बजे के करीब मंगला पंचायत के भरोड़ी मोहल्ले के समीप टायर पंक्चर होने से अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार रही कि बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। खंभे के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। टैक्सी में सवार दो यात्रियों को हल्की चोटें आईं। बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड प्रबंधन की ओर से बिजली की सप्लाई काट दी गई जिसे दोपहर ही बाद सुचारु किया जा सका।
स्थानीय लोगों राजीव कुमार, नरेश कुमार, योगराज, संजीव कुमार, प्रकाश चंद, अशोक कुमार आदि ने बताया कि मंगलवार सुबह तड़के जोत की ओर से आ रही मारुति कार का टायर फटने से अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार को नियंत्रित करने की चालक ने भरपूर कोशिश की लेकिन अनियंत्रित टैक्सी सड़क से नीचे उतरने ही वाली थी कि चालक ने बिजली के खंभे से टैक्सी को टकराकर बड़ा हादसा होने से टाल दिया। इस दुर्घटना में टैक्सी वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत ये रही कि उसमें सवार सवारियों की जान बच गई। बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राजीव ठाकुर ने बताया कि नौ घंटे के बाद दूसरा खंभा स्थापित करवाकर बिजली सप्लाई को सुचारु करवा दिया गया है।