लचौड़ी-तेलका मार्ग पर सात घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार

लचौड़ी-तेलका सड़क पर हुटा नामक स्थान पर भूस्खलन होने से सात घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। मंगलवार देर रात करीब एक बजे मार्ग पर भारी मात्रा में मलब...

लचौड़ी-तेलका मार्ग पर सात घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार

लचौड़ी-तेलका मार्ग पर सात घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार

लचौड़ी-तेलका सड़क पर हुटा नामक स्थान पर भूस्खलन होने से सात घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। मंगलवार देर रात करीब एक बजे मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गए।

इसके चलते यह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। सड़क बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल को हाथ से पकड़कर भूस्खलन प्रभावित हिस्से को पार किया। सड़क पर मलबा फैला होने के कारण वाहनों का निकलना संभव नहीं था। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की टीम और मशीनरी मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जा सका। लोक निर्माण विभाग भलेई के एसडीओ रजत सहगल ने बताया कि हुटा नामक स्थान पर भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा आने से मार्ग अस्थायी रूप से बंद हो गया था। सूचना मिलने पर विभाग की ओर से मशीनरी और कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मलबा हटाया जा सका।