करवाल पंचायत में इस बार पंचायत चुनाव सौहार्द और भाईचारे का संदेश लेकर आए। गांव के सभी प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का...
करवाल पंचायत बनी एकता की मिसाल, सभी प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, प्रतिनिधियों को ग्रामीणों ने दी बधाई
करवाल पंचायत में इस बार पंचायत चुनाव सौहार्द और भाईचारे का संदेश लेकर आए। गांव के सभी प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विकास और आपसी एकता को ध्यान में रखते हुए सभी ने मिलकर यह फैसला लिया। लोगों को उम्मीद है कि नई पंचायत गांव के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएगी और हर वर्ग के हित में काम करेगी।
इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने गांववासियों का आभार जताते हुए कहा कि वे गांव के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देंगे। गांव में भाईचारे और एकता की यह मिसाल आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
चुने गए प्रतिनिधियों के नाम इस प्रकार हैं :
प्रधान पद - श्रीमती बॉबी देवी
उप प्रधान - श्री सुरेंद्र ठाकुर
वार्ड सदस्य:
नगाली वार्ड - श्री देवराज
संधवार वार्ड - श्रीमती राम देई
करवाल वार्ड - श्रीमती छोंगी देवी
तोगा वार्ड - श्री सोनू ठाकुर
टिक्कर वार्ड - श्री नंद किशोर (सोनू)
कलवाह वार्ड - श्रीमती कांता देवी
बिहाली वार्ड - श्रीमती पूजा देवी