हिमाचल में फिर कहर बरपाने काे माैसम तैयार! 4 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 से 14 अगस्त तक लगातार भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी की जारी मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में एक बार फिर मानसून से मुश...

हिमाचल में फिर कहर बरपाने काे माैसम तैयार! 4 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल में फिर कहर बरपाने काे माैसम तैयार! 4 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 से 14 अगस्त तक लगातार भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी की जारी

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में एक बार फिर मानसून से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 से 14 अगस्त तक लगातार भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी करते हुए कई जिलों में ऑरैंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 11 अगस्त को चम्बा, कांगड़ा और मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताते हुए ऑरैंज और ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में यैलो अलर्ट जारी किया है। 12 अगस्त को चम्बा, कांगड़ा और मंडी में ऑरैंज तथा ऊना, बिलासपुर व सिरमौर में यैलो, 13 अगस्त को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में ऑरैंज, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चम्बा, कुल्लू और शिमला में यैलो, 14 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में ऑरैंज तथा ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चम्बा और सोलन में यैलो अलर्ट जारी करने के साथ एडवाइजरी जारी की है।

कांगड़ा के गग्गल में सर्वाधिक 70 मिलीमीटर वर्षा रिकाॅर्ड

रविवार को राजधानी शिमला सहित कई स्थानों में हल्की फुल्की वर्षा हुई है। शिमला में 0.2, सुंदरनगर में 0.5, धर्मशाला में 6.4, कांगड़ा में 4, नेरी में 3, बजौरा में 4.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि शनिवार रात्रि को कांगड़ा के गग्गल में सर्वाधिक 70, पालमपुर में 50, ऊना के भरवाई में 40, शिमला के सराहन में 30 और जुब्बड़हट्टी में 20 मिलीमीटर वर्षा रिकाॅर्ड की गई है। बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, बांधों का जलस्तर बढ़ रहा है। कांगड़ा के पौंग बांध से छोड़े जा रहे पानी से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे इंदौरा क्षेत्र के घरों में पानी घुस गया। प्रशासन ने एसडीएम इंदौरा के नेतृत्व में लोगों को सुरक्षित निकाला।