आज से बदलेगा मौसम, दो दिन अंधड़ और बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट; ऊना में रिकॉर्ड गर्मी

मौसम केंद्र शिमला ने 24 और 25 अप्रैल को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। 26, 27 को मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा ज...

आज से बदलेगा मौसम, दो दिन अंधड़ और बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट; ऊना में रिकॉर्ड गर्मी

आज से बदलेगा मौसम, दो दिन अंधड़ और बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट; ऊना में रिकॉर्ड गर्मी

मौसम केंद्र शिमला ने 24 और 25 अप्रैल को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। 26, 27 को मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा जबकि 28, 29 को फिर बारिश बर्फबारी का यलो अलर्ट है। 26 को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में अंधड़ के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम केंद्र शिमला ने 24 और 25 अप्रैल को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। 26, 27 को मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा जबकि 28, 29 को फिर बारिश बर्फबारी का यलो अलर्ट है। 26 को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में अंधड़ के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। चंबा और लाहौल-स्पीति के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार मई के शुरुआत में भी मौसम खराब रहेगा। 1 से 7 मई के बीच ऊंचे और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है जबकि मैदानों में छिटपुट बारिश के आसार हैं।

ऊना में रिकॉर्ड गर्मी, 40 डिग्री पहुंचा पारा
प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान ऊना में 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि कांगड़ा में 36.4, सुंदरनगर में 35.8, बरठीं में 35.3 और मंडी में 35.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। नाहन में पारा 34.9 डिग्री तक पहुंचा, वहीं भुंतर में 33.4 और धर्मशाला व सोलन में 33.0-33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जबकि मनाली में 26.8 और कल्पा में 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान ताबो में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। औसतन प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4.6 डिग्री अधिक बना हुआ है, जो गर्मी के तेवर तेज होने का संकेत दे रहा है।