Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, कल भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम करवट बदलेगा। वहीं, रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। हिमाचल प्रदेश...

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, कल भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, कल भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम करवट बदलेगा। वहीं, रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम फिर बदलेगा। रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तीन फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 482 सड़कें, 436 बिजली ट्रांसफार्मर और 62 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। शुक्रवार सुबह प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली, दोपहर बाद कई क्षेत्रों में बादल छा गए। कुल्लू, लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र में हिमखंड गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 जनवरी, 2 और 3 फरवरी को राज्य में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। एक फरवरी को अधिकांश जगहों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इसी दिन राज्य के अधिकतर जिलों में बिजली चमकने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। चार-पांच फरवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

उधर, मौसम खुलने के बाद कुल्लू और चंबा में लोगों की दुश्वारियां कम होने लगी हैं। शुक्रवार को वोल्वो सहित अन्य बसें मनाली पहुंच गई हैं। इससे आम लोगों के साथ पर्यटकों को सुविधा मिली। लाहौल-स्पीति की तमाम सड़कें अभी बंद हैं। शुक्रवार से जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं शुरू हो गई हैं। राज्य के 17 स्थानों पर वीरवार रात काे तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया है। इनमें से छह स्थानों पर पारा माइनस में रहा। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.6, धर्मशाला में 18.1, ऊना में 24.2, नाहन में 21.4, सोलन में 23.0, मनाली में 8.4, कांगड़ा में 22.0 और मंडी में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें