रिशव कुमार पुत्र कुलदीप ठाकुर पर अज्ञात जानवर ने किया हमला प्राथमिक पाठशाला कुंड के बच्चों में अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक अज्ञात जानवर ने उ...
कुंड स्कूल में बच्चों पर झपटा जंगली जानवर, एक को खरोचें
रिशव कुमार पुत्र कुलदीप ठाकुर पर अज्ञात जानवर ने किया हमला
प्राथमिक पाठशाला कुंड के बच्चों में अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक अज्ञात जानवर ने उन पर हमला कर दिया। एक बच्चे की बाजू में खंरोच के निशान मिले। जेबीटी महिला शिक्षक के पहुंचने पर बच्चों ने घटना के बारे में जानकारी दी। विभाग ने लंगूर प्रजाति का जानवर के होने की आशंका जताई है। जेबीटी अध्यापिका ललिता ने बताया कि जब वह सुबह 9:30 बजे स्कूल पहुंचीं तो देखा कि सभी बच्चे स्कूल परिसर में एकत्र होकर घबराए हुए खड़े थे। इसमें रिशव कुमार पुत्र कुलदीप ठाकुर ने बताया कि उनके ऊपर अज्ञात जानवर ने हमला किया और उसकी बाजू में चोट भी लगी। जब उन्होंने बच्चों से जानवर के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ऐसा जानवर उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। उधर, डीएफओ चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि बच्चे पर हमले की सूचना मिलते ही उन्होंने रेंज अफसर सहित अन्य टीम को मौके पर भेज दिया। स्कूल के सभी बच्चों से बात की गई। जिस बच्चे पर हमला हुआ, उससे बातचीत करने के साथ उसे लंगूर की फोटो दिखाई तो बच्चा उसे पहचाने के लिए सहमत हो गया। हालांकि विभाग पूरी तरह से इसके साक्ष्य जुटा रहा है कि आखिरकार किस जानवर ने बच्चों पर हमला किया था। वहीं, इस घटना से अभिभावक भी चिंतित हैं।