महाशिवरात्रि महोत्सव को दिलाएंगे अंतरराष्ट्रीय पहचान : किशोरी

बैजनाथ (कांगड़ा)। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास से हुआ। समापन समारोह में विधायक किशोरी लाल...

महाशिवरात्रि महोत्सव को दिलाएंगे अंतरराष्ट्रीय पहचान : किशोरी

महाशिवरात्रि महोत्सव को दिलाएंगे अंतरराष्ट्रीय पहचान : किशोरी

बैजनाथ (कांगड़ा)। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास से हुआ। समापन समारोह में विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक ने कहा कि बैजनाथ महाशिवरात्रि मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के ठोस प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की पावन भूमि बैजनाथ में आयोजित यह प्राचीन उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। इसकी गरिमा और परंपरा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी स्टेडियम में दूसरी बार मेले का आयोजन में किया गया जो पूरी तरह सफल रहा। बेहतर व्यवस्थाओं, सुसंगठित कार्यक्रमों और जनसहभागिता ने महोत्सव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने मेला समिति, प्रशासन और स्थानीय जनता को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विधायक ने उत्सव की स्मारिका और कैलेंडर का विमोचन भी किया। समापन समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व एससी सेल उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस युवा महासचिव रविंद्र राव, डीएसपी संदीप शर्मा, तहसीलदार रमन ठाकुर सहित और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।