ठाकुरद्वारा/डमटाल (कांगड़ा)। छन्नी में पुलिस ने महिला को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12.46 ग्राम बरामद हुआ है। पुलिस सीआईए टीम ने गुप्...
छन्नी में 12.46 ग्राम चिट्टा के साथ महिला गिरफ्तार
ठाकुरद्वारा/डमटाल (कांगड़ा)। छन्नी में पुलिस ने महिला को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12.46 ग्राम बरामद हुआ है। पुलिस सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई कर घर से ही महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि महिला घर से नशा बेचने का काम कर रही है। छन्नी में परमजीत उर्फ चीखो (41) के घर की तलाशी ली। पुलिस थाना डमटाल में प्राथमिकी दर्ज की है।