औहरा के छनानू गांव में घर में घुस कर महिला का फोड़ा सिर

सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत औहरा के छनानू गांव में पेश आई घटना, केस दर्ज सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत औहरा के छनानू गांव में एक व्यक्ति ने घर में...

औहरा के छनानू गांव में घर में घुस कर महिला का फोड़ा सिर

औहरा के छनानू गांव में घर में घुस कर महिला का फोड़ा सिर

सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत औहरा के छनानू गांव में पेश आई घटना, केस दर्ज

सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत औहरा के छनानू गांव में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला के सिर पर कांच की बोतल फोड़ दी। इस घटना के सिर पर गहरी चोट आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को एहतियात के तौर पर मेडिकल कालेज चंबा भेज दिया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। छनानू गांव की पुष्पा देवी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि वह अपने घर में मौजूद थी।

महिला ने आरोपी पर मर्यादा भंग करने का आरोप भी जड़ा

इस दौरान छनानू गांव का दीपक कुमार घर के अंदर आ पहुंचा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती दीपक कुमार ने कांच की बोतल से सिर पर वार कर दिया। महिला ने आरोपी पर मर्यादा भंग करने का आरोप भी जड़ा है। सूत्रों के अनुसार आरोपी मानसिक तौर पर बीमार चल रहा है और दवाइयां भी ले रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं केे तहत खैरी थाना में मामला दर्ज किया है। उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है।