सुकडाई बाई की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

कार्यपालक निदेशक ओमप्रकाश ने 24 ब्यूटी केयर किट्स और 32 सिलाई मशीनें बांटी योग मानव विकास ट्रस्ट के अंतर्निर्माण परिसर सुकडाई बाई में मंगलवार को स्...

सुकडाई बाई की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

सुकडाई बाई की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

कार्यपालक निदेशक ओमप्रकाश ने 24 ब्यूटी केयर किट्स और 32 सिलाई मशीनें बांटी

योग मानव विकास ट्रस्ट के अंतर्निर्माण परिसर सुकडाई बाई में मंगलवार को स्व-रोजगार किट वितरण एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यपालक निदेशक ओमप्रकाश ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने 24 ब्यूटी केयर किट्स और 32 सिलाई मशीनें ट्रस्ट के प्रशिक्षण से उत्तीर्ण हुई बालिकाओं को वितरित की गईं। कार्यपालक निदेशक ओमप्रकाश ने संबोधन में ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि योग मानव विकास ट्रस्ट ने महिला सशक्किरण, सामाजिक उत्थान, स्वास्थ्य संवर्धन और अध्यात्म के क्षेत्र में जो योगदान दिया है वे पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत है।

बनीखेत, खैरी, बकानी और सुरंगानी केंद्रों में वर्तमान में ब्यूटी कल्चर, कटिंग एंड टेलरिंग एवं सीसीए का ट्रस्ट द्धारा दिया जा रहा प्रशिक्षण

योग मानव विकास ट्रस्ट की अध्यक्ष किरण डोडेजा ने बताया कि एनएचपीसी के सहयोग से ट्रस्ट अब तक लगभग 3000 बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर चुका है, जिनमें अनेक महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में स्व रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर जीवन व्यतीत कर रही हैं। ट्रस्ट द्धारा संचालित बनीखेत, खैरी, बकानी और सुरंगानी केंद्रों में वर्तमान में ब्यूटी कल्चर, कटिंग एंड टेलरिंग एवं सीसीए (कंप्यूटर कोर्स) जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संस्था का उददेश्य समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर परिसर के विशाल ध्यान गुंबद में लगभग 300 लोगों ने सामूहिक ध्यान सत्र में भाग लिया। समारोह में एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्धाज, सीएमओ चंबा डा. विपिन ठाकुर ने उनकी धर्मपत्नी के अलावा एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, ट्रस्टी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।