मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) चंडीगढ़ ने राज्य में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज राज्य के 7 जिलों में धुंध का अनुमान है। ऐसा मौसम आने वाले दो दिन और रह सकता है। लोगों को सुबह के समय स्तर्क रहने की सलाह दी गई है। इसी बीच राज्य के तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई, लेकिन तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से बुधवार को राज्य में प्रदूषण के स्तर को लेकर बुलेटिन कर दिया गया। राज्य में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जाे चिंता का विषय है। खन्ना में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 पार पहुंच चुक है। जबकि दो जिलों में AQI 200 पार है। बठिंडा, जहां AQI सामान्य था, अब 100 से ऊपर पहुंच चुका है।
आज सात जिलों में धुंध का अलर्ट जारी
26 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और रूपनगरमें धुंध का यलो अलर्ट है।
27 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध का यलो अलर्ट है।